नशे मे धुत्त थानेदार ने वाहनों को मारी टक्कर, सस्पेंड

देहरादून। नशे मे धुत्त राजपुर के थानेदार द्वारा वाहनों को टक्कर मारने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी देहरादून ने थानाअध्यक्ष राजपुर को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच के निर्देश भी दे दिये गये हैं।

बुधवार रात 9 बजे राजपुर क्षेत्र में थानाध्यक्ष ने नशे में धुत होकर देहरादून-मसूरी रोड पर अपनी कार से एक के बाद कई वाहनों को टक्कर मारी। जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। वायरल वीडियो मे थानेदार की पहचान शेंकी कुमार के नाम से हुई। एइस दौरान राजपुर थानाध्यक्ष ने मौके से भागने की कोशिश की ,लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में एसओ राजपुर प्रथम दृष्टया सरकारी कर्मचारी होते हुए गलत आचरण करते हुए दिखाई दिये। मामले में एक्शन लेते हुए देहरादून एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से थानाअध्यक्ष राजपुर को निलंबित किया है। साथ ही उक्त प्रकरण में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के आदेश भी दिये गये हैं।

उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल थानाअध्यक्ष कालसी को थानाध्यक्ष राजपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसपी सिटी देहरादून को निर्देशित किया गया है कि SO या अन्य लोग जो संलिप्त का मेडिकल कराकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्त प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी लेते हुए प्रकरण की गहनता से जांच की जाए। एसएसपी देहरादून ने कहा कानून सबके लिए बराबर है। इसमें किसी को भी किसी तरह की छूट नहीं दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *