कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। नगर पंचायत सतपुली में अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान ने आज नामांकन किया। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसजनों द्वारा गाजे बाजों के संग शक्ति प्रदर्शन किया गया।
सोमवार दोपहर कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान भारी संख्या में समर्थकों संग गाजे बाजों समेत शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन करवाने तहसील परिसर पहुँचे। जहां उन्होंने नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर तहसील परिसर पहुंचे अपने पिता क्षेत्र के जाने माने उद्योगपति व समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें अपना सेवक बनने के लिए आशीर्वाद दिया तो वह उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। चौहान ने सतपुली में कूड़ा निस्तारण, वाहन पार्किंग व अधूरे कार्य पूरे करना अपनी पहली प्राथमिकता बताया।
नामांकन के दौरान उनके साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कीर्ति सिंह रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुर्जन रौतेला, कृष्णा बौंठियाल, पूरण सिंह झिरवांण, पंडित धनीराम धस्माना, नरेंद्र सिंह नेगी, ब्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, गंगा सिंह नेगी, दीपक असवाल, मकान सिंह, बलबीर सिंह, दीपिका मियां, सरोजनी देवी व आरती पंवार समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।