बागेश्वर। विजिलेंस ने पटवारी को दाखिल खारिज के एवज मे 1 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता ने बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील में तैनात पटवारी देवेंद्र सिंह बोरा पर अपनी जमीन की दाखिल खारिज करवाने के लिए रिश्वत की मांग का आरोप लगाया और विजिलेंस को शिकायत की थी। विभाग द्वारा की गई जांच के बाद यह मामला सही पाया गया और आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने पटवारी देवेंद्र सिंह बोरा को 1 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। पटवारी ने 1 हजार पहले लिए थे और 1 हजार दोबारा मांग रहा था।