बढ़ते अपराधों के खिलाफ उक्रांद ने फूँका सरकार का पुतला – News Debate

बढ़ते अपराधों के खिलाफ उक्रांद ने फूँका सरकार का पुतला

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के भू-कानून एवं मूल निवास प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध मे सरकार का पुतला दहन कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लुसुन तोडरिया ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में राज्य में न महिलाएं सुरक्षित हैं, न बच्चे और न ही बुजुर्ग। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की अवधारणा मूल निवासियों के अधिकारों और सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई थी, लेकिन आज आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है।

कार्यक्रम में दल के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पान दा, कर्नल सुनील कोटनाला, कर्नल देवरानी, कर्नल चौहान, कर्नल नेगी, महामंत्री राजेश्वरी रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल एवं नैना लखेरा, ऊषा रमोला मौजूद रहे।

कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

इस अवसर पर कर्नल विनोद नेगी सहित कई अन्य व्यक्तियों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही कर्नल सुनील चौहान को सैनिक प्रकोष्ठ का केंद्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया।

श्रीमती रेशमा शिरवान को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त राकेश नेगी, कपिल रावत एवं शुभम नेगी को मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *