स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार, कार सीज – News Debate

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार, कार सीज

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। पुलिस व सीआईयू की टीम ने चैकिंग के दौरान कार सवार एक युवक से स्मैक बरामद की है। कार सवार युवक का एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा बरामद स्मैक की कीमत चार लाख रुपये आंकी गयी है।

कोतवाली से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस व सीआईयू की टीम नगीना मार्ग पर रेलवे फाटक के पास से चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक आई 10 कार संख्या यूके15सी 3946 में सवार एक युवक से 13.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस द्वारा कार सवार युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया। लेकिन उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
कोतवाली में पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम नरेश नेगी पुत्र राजेन्द्र सिंह नेगी निवासी शिवपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 8/21/60 के तहत मामला पंजीकृत कर कार को सीज कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई कि स्मैक की कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी है। पुलिस द्वारा उसके फरार साथी बंटी पुत्र सोनू चंद निवासी झूलापुल बस्ती की तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी धनपाल, मुख्य आरक्षी हेमन्त कुमार व मुख्य आरक्षी सन्तोष कुमार (सीआईयू) शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *