गैरसैंण मे विस का मानसून सत्र शुरू, 5 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार - News Debate

गैरसैंण मे विस का मानसून सत्र शुरू, 5 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार

देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा के मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और विधान सभा अध्यक्ष सहित पक्ष और विपक्ष के अधिकतर विधायक भी गैरसैंण पहुँच चुके है। मानसून सत्र में धामी सरकार 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *