पौड़ी(चंद्रपाल सिंह चन्द) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा राजकीय इंटर कालेज पौड़ी में आगामी लोक सभा चुनाव के लिए बनने वाले मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया।
बुधवार को निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने राजकीय इंटर कालेज में सुरक्षा की दृष्टिगत ईवीएम मशीनों के रखरखाव के लिये की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ईवीएम मशीनों को सुरक्षित ढंग से स्ट्रांग रूम में रखवाने एवं ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव हेतु उपस्थित संबंधित विभागों के समस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी अनुज कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।