नगर पालिका मैदान पौड़ी में मतदान कर्मचारियों से भरवाए जा रहे हैं फार्म
पौड़ी(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। लोक सभा चुनाव में मतदान में नियुक्त कर्मचारियों को जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान कार्य में तैनात कर्मचारियों को उनकी विधान सभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नाम के आधार पर प्रारुप 12 व 12 क भरवाए जा रहे हैं। मतदान कर्मचारी अपने ईवीएम या पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर सकेंगे।
जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका मैदान में प्रारुप फार्म भरवाने के लिए व्यवस्था की गई है। नोडल अधिकारी व मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि लोक सभा क्षेत्र -02 गढ़वाल की समस्त 14 विधान सभा क्षेत्र के मतदाता कर्मचारियों को प्रारुप 12 क भरवाकर निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र (इडीसी) जारी किए जाएंगे। कर्मचारी की जिस मतदान केंद्र में तैनाती होगी। वह उसी केंद्र में प्रमाण पत्र के आधार पर इवीएम के माध्यम से मतदान करेंगे।
नोडल अधिकारी अरमेन्द्र चौधरी ने बताया कि गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र के बाहर के मतदाता कर्मचारियों से फार्म -12 भरवाकर पोस्टल बैलेट जारी किए जाएंगे। जनपद मुख्यालय पर ऐसे मतदाताओं के लिए।फैसिलेशन सेंटर बनाकर मतदान कराया जाएगा। ताकि सभी कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने बताया मंगलवार से यह प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले दिन लगभग साढे़ पांच सौ कर्मचारियों ने प्रारुप जमा करवाए।