12 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट, तिथि घोषित – News Debate

12 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट, तिथि घोषित

देहरादून। भगवान विष्णु के पावन धाम श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त प्रात: 6 बजे खुलेंगे।

परंपरा के अनुसार आज बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर (टिहरी) स्थित राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गयी।

कपाट 12 मई को 6 बजे ब्रह्ममुहूर्त को खोले जाएंगे। परंपरा के अनुसार डिमरी पंचायत द्वारा गाडू घड़ा नरेंद्र नगर स्थित राजमहल को सौंपा गया। इसके बाद राजमहल में 25 अप्रैल को गाडू घड़ा में तिलों का तेल पिरोकर कपाट खुलने से पूर्व बदरीनाथ धाम पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *