साल भर से बर्फबारी को तरस रही चोटियां हुई लकदक, बढ़ी ठंडक – News Debate

साल भर से बर्फबारी को तरस रही चोटियां हुई लकदक, बढ़ी ठंडक

धनौल्टी, चकराता, औली, चंदरबनी, खेट पर्वत, पिथौरागढ सहित चार धाम क्षेत्र की पहाड़ियों मे जारी है बर्फबारी

देहरादून। मौसम के अचानक करबट बदलने और पहाड़ों मे साल भर से बर्फबारी के लिए तरस रही चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गयी है। किसानों के चेहरे भी खिल गए है तो साथ ही पर्यटकों के लिए खुशियाँ बरसी है।

औली में आज जमकर बर्फबारी हो रही है। देर से दो साल बाद हुए हिमपात से पर्यटन से जुड़े लोग उत्साहित हैं। सेब के बागवान और किसानों ने भी राहत की सांस ली है।

उत्तराखंड के चमोली जिले का औली पर्यटकों की पहली पसंद  रहा है। यहां स्कीइंग के अलावा एटीवी बाइक, स्लेज, ट्यूब राइडिंग, जिप्सी राइड और रॉक क्लाइंबिंग का भी पर्यटक लुत्फ उठाते हैं। स्कीइंग के लिए बेहतरीन ढाल की वजह से देश ही नहीं विदेशों से भी स्कीइंग प्रेमी यहां पहुंचते हैं, लेकिन पिछले दो साल से कम बर्फबारी की वजह से जहां यहां स्कीइंग की प्रतियोगिताएं नहीं हो पाईं वहीं पर्यटकों की संख्या भी काफी घट गई। जोशीमठ में भूमि धसाव और भूस्खलन से जहां औली को जोशीमठ से जोड़ने वाला साढ़े चार किमी लंबा रोपवे बंद हो गया।

चमोली जिले में दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के चलते बारिश और बर्फबारी से शीत लहर बढ़ने लगी है। थराली ,कुराड़ ,पार्था, लोहाजंग, रूपकुंड सहित पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जोशीमठ क्षेत्र के आसपास की ऊंची पहाड़ियों स्लीपिंग ब्यूटी, चिनाप वैली, बदरीनाथ, हनुमान चट्टी,एरा टॉप, पांगरचूली कुंवारी पास क्षेत्र गोरसों बुग्याल में भी हिमपात जारी है। बदरीनाथ,औली सहित चमोली के तमाम पर्यटन स्थल बर्फ की आगोश में हैं। चमोली में ऊंची ऊंची पहाड़ियों में बर्फ की सफेद चादर से ढकी हैं. लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे काश्तकारों को भी फायदा मिलेगा. जंगलों में लगी आग पर भी इससे काबू पाया जा सकेगा.

चकराता मे विगत दिवस बर्फबारी हुई। पर्यटन नगरी धनोल्टी में भी सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। जिससे एक बार फिर से पर्यटकों ने धनोल्टी की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। इस बार क्षेत्र में काफी देर बाद सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। धनोल्टी पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटक स्थल है। दिसंबर व जनवरी के सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का मजा लेने के लिए धनोल्टी, काणाताल, बुरांशखण्डा पहुंचते हैं। इस बार बर्फबारी ने होने के कारण पर्यटक मायूस थे, लेकिन अब उनकी मायूसी दूर हो गई है।

टिहरी जिले के दूरस्थ गंगी गांव, धनोल्टी,सुरकण्डा मंदिर, प्रतापनगर,चन्द्रबदनी,खेट पर्वत सहित ऊंची ऊंची पहाड़ियों में कल शाम को बर्फवारी हुई है। जिसके बाद से इलाके में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे छाया हुआ है। बर्फवारी होने से ग्रामीण खुश नजर आ रहे हैं. किसानों ने भी राहत की सांस ली है। सेब किसान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

पिथौरागढ़ में भी देर रात से रिमझिम बारिश हो रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों मे बर्फबारी भी शुरू हो गई है। जिले के मुनस्यारी, खलियाटांप, नाभीढांग, ऊं पर्वत, गुंजी क्षेत्र में भी लगातार बर्फबारी हो रही है. जिसके पर्यटक स्थल मुनस्यारी में घुमने पहुंचे पर्यटक भी बर्फबारी का लुप्त उठा रहे हैं। बर्फबारी के कारण थल मुनस्यारी मोटर मार्ग भी बंद हो गया है। लम्बे समय के बाद हो रही बारिश और बर्फबारी से काशतकार भी खुश दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *