दुखद खबर:पेट्रोलिंग के दौरान सीमा पर शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल – News Debate

दुखद खबर:पेट्रोलिंग के दौरान सीमा पर शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल

उत्तरकाशी। सीमा से एक दुखद खबर आयी है। उत्तराखंड के कुमराड़ा गांव निवासी राइफलमैन शैलेन्द्र सिंह कठैत शहीद हो गए। वह सेना की गढ़वाल स्काउट जोशीमठ में तैनात थे। उनके शहीद होने की सूचना पर उनके गांव व क्षेत्र में शोक की लहर है। कल शहीद का पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा जहां पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

जानकारी के अनुसार भारत- चीन सीमा नीती पोस्ट पर पेट्रोलिंग के दौरान जब अन्य साथियों के साथ जा रहे थे तो ग्लेशियर में पैर फिसलने और पहाड़ी से नीचे गिरने से जवान शैलेन्द्र की मौत हुई। शहीद 28 वर्षीय शैलेंद्र विकास खंड चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी के कुमराड़ा गांव के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *