देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी का आज देहांत हो गया है। 84 वर्षीय गाँववासी लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। पहले दून अस्पताल मे इलाज के बाद कैलाश उनका कैलाश हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। गांववासी स्वामी सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री रहे हैं। भाजपा के अलावा वह संघ मे भी प्रमुख नेताओं मे माने जाते थे। अपनी बेबाक छवि के चलते वह हमेशा सुर्खियों मे रहते थे। पौडी सीट से विधायक रहे मोहन सिंह सरल, सहज और लोकप्रिय नेताओं मे माने जाते थे।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।