सेना की निगरानी मे होगी सुरंग मे मैन्युअल ड्रिलिंग, 30 मीटर हुई वर्टिकल ड्रीलिंग – News Debate

सेना की निगरानी मे होगी सुरंग मे मैन्युअल ड्रिलिंग, 30 मीटर हुई वर्टिकल ड्रीलिंग

उत्तरकाशी/देहरादून। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल मे फंसे मजदूरों को बचाने के लिए  रेस्क्यू कार्य में जारी है। सुरंग के ऊपर वर्टिकल ड्रिलिंग का काम जारी है और अभी तक 30 मीटर तक वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। मजदूरों तक पहुँचने के लिए टोटल 88 मीटर की वर्टिकल ड्रिलिंग होनी है।

दूसरी ओर  सुरंग के अंदर पाइप में फंसे ऑगर मशीन के टूटे हिस्से को बाहर निकाल लिया गया है। अब सेना की निगरानी मे वहाँ मैन्युअल ड्रिलिंग का काम शुरू किया जाएगा। यह कार्य भारतीय सेना की इंजीनियरिंग बटालियन मद्रास सेपर्स की निगरानी में होगा। मैन्युअल ड्रिलिंग के लिए रैट माइनिंग विधि अपनाई जाएगी, जिसमें छोटी-छोटी सुरंगे खोदी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *