सिलक्यारा सुरंग मे ड्रीलिंग आखिरी चरण मे, सीएम रेस्क्यू स्थल रवाना – News Debate

सिलक्यारा सुरंग मे ड्रीलिंग आखिरी चरण मे, सीएम रेस्क्यू स्थल रवाना

उत्तरकाशी/देहरादून। सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरी चरण मे पहुँच गया है। दूसरी ओर आपरेशन का जायजा लेने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी रेस्क्यू स्थल की ओर रवाना हो गए है। उम्मीद जताई जा रही है कि गुरुवार तक फंसे मजदूर बाहर आ सकते है।

बुधवार को शाम अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे ने बताया कि ऑगर मशीन से पुनः ड्रिलिंग शुरू करते हुए कुल 39 मीटर से अतिरिक्त 6 मीटर, इस प्रकार कुल 45 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा आने वाला समय और अधिक महत्वपूर्ण है। अगले फेज को ड्रिलिंग शुरू कर ली गई है।

इस दौरान एम.डी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौजूद रहे।

गौरतलब है किमजदूरों के जिस स्थल मे फंसे होने वह दूरी 60 मीटर आंकी गयी है। अगर कोई अवरोध सामने नही आया तो उम्मीद है कि वीरवार तक मजदूर बाहर आ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *