दीवाली की रात त्यूणी मे आगजनी से तीन दुकाने जलकर राख

देहरादून। दीपावली की रात्रि थाना त्यूणी के मोरी गेट त्यूणी के पास स्थित एक लकड़ी के ढाबे में आग लगने से तीन दुकाने जलकर राख हो गयी।

आगजनी की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस व फायर सर्विस मौके पर पहुंची एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। उक्त लकड़ी का ढाबा बनवारी लाल पांडे निवासी मन्योटि का था, जिसमे श्रीमती संगीता पत्नी सचिन की कपड़ों की तथा चंद्रा पत्नी ब्रह्मपाल का होटल व कॉस्मेटिक की दुकान थी। आग से दुकानों में रखा सभी सामान जल गया। आग लगने के दौरान दोनों दुकाने बंद थी, आग से दुकान में रखा सिलेंडर भी फट गया। मौके पर पुलिस व फायर कर्मियों द्वारा ढाबे में रखें हुए 04 गैस सिलेंडरों को जलते हुए बाहर निकाला गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *