रिलायंस शोरूम डकैती मामला: माल सप्लाई करने वाली कंपनी शक के घेरे मे – News Debate

रिलायंस शोरूम डकैती मामला: माल सप्लाई करने वाली कंपनी शक के घेरे मे

सभी सीओ टास्क लेकर अलग-अलग स्थानों को रवाना 

घटना से 03-04 दिन पूर्व हरिद्वार मे रुके थे बदमाश

देहरादून। राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलेरी शो रूम मे बरदात को अंजाम देने वाले बदमाश घटना से  तीन चार दिन पहले हरिद्वार मे रुके थे। पुलिस अभी तक घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल और एर्टिगो कार को बरामद कर चुकी है। बदमाशों को शो रूम मे माल आने की पूरी जानकारी थी। घटना से 02 दिन पूर्व शोरूम में माल सप्लाई करने वाली कम्पनी भी आई जांच के दायरे में है।

मध्य प्रदेश के कटनी व महाराष्ट्र के लातूर में भी सिमिलर पैटर्न से लूट की घटनाओ के असफल प्रयास की पुलिस द्वारा प्राप्त की गई जानकारी, घटनाओं में फरार आरोपियों के हुलियों का देहरादून में घटना करने वाले आरोपियों के हुलिये से मिलान के आधार पर एक ही गैंग का उक्त घटनाओं में सलिंप्त होने की सम्भावना है।

महाराष्ट्र पुलिस द्वारा बिहार जेल में निरूद्ध घटना के मास्टर माइण्ड सुबोध को प्रोडक्शन वांरट पर आज लातूर लाया गया है। महाराष्ट्र पुलिस पीसीआर के माध्यम से जानकारी ले सकती है। इसके लिए देहरादून पुलिस की टीम भी लातूर रवाना हो गयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अधिकारियो के साथ राजपुर रोड पर रिलायंस शोरूम में हुई लूट की घटना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारियो को क्लोज टास्किंग दी गयी। बैठक में एसटीएफ की टीम को भी शामिल किया गया तथा बैठक के दौरान घटना के सम्बन्ध में अब तक सामने आये सभी पहलुओं की समीक्षा की गयी।

अब तक की जांच में पता लगा कि घटना से तीन-चार दिन पूर्व पांच लोग हरिद्वार में रुके थे। साथ ही मध्य प्रदेश के कटनी में दिनांक: 05 अप्रैल को तथा महाराष्ट्र के लातूर में 13 अक्टुबर को इसी मोडस आपरेन्डी से लूट की घटनाओं का प्रयास किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई है। जिसमें आरोपी मौके से फरार हो गये थे। घटनाओं में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा पटना जेल में बंद घटना में शामिल गैंग के मुखिया सुबोध को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लातूर लाया जा रहा है।
कटनी तथा लातूर में हुई घटनाओं में फरार संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये राजपुर रोड पर घटित घटना में सम्मिलित आरोपियों के हुलिये से मिलते जुलते पाये गये हैं, जिससे उक्त घटनाओं का राजपुर रोड में हुई घटना से सम्बन्ध होने की सम्भावना के दृष्टिगत अलग-अलग टीेमें गठित कर उक्त घटनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित स्थानों को रवाना की गई हैं।
घटना के सम्बन्ध में जनपद देहरादून व अन्य प्रान्तों से पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए हैं, साथ ही घटना में शामिल गैंग का अब तक की जानकारी में पश्चिम बंगाल, बिहार तथा नेपाल तक नेटवर्क फैला  प्रकाश में आया है। जिसकी जानकारी हेतु अलग-अलग टास्किंग के साथ पुलिस टीमों को उक्त स्थानों के लिये रवाना किया गया है।

रिलायंस शोरूम में हुई घटना के पैटर्न व महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्तों द्वारा घटना से पूर्व कई महिनों तक शोरूम की रैकी करने के उपरान्त घटना को अंजाम दिया गया तथा 07 नवम्बर को रिलायंस स्टोर में काफी मात्रा में माल आने के सम्बन्ध में भी सम्भवतः उन्हें जानकारी थी। इस सम्बन्ध में रिलायंस स्टोर में माल सप्लाई करने वाली कम्पनी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा रिलायंस के शोरूमों में ही लूट की अधिक घटनाएं होने के सम्बन्ध में हर एंगल से जांच करते हुए प्रत्येक सदिंग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *