नेपाल मे भूकंप से बढ़ा मौत का आंकडा, सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून/दिल्ली। नेपाल मे विगत रात्रि को आये भुकम्प के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गयी। मौत का आंकडा लगातार बढ़ता जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूकम्प के झटके  बिहार, यूपी से लेकर दिल्ली तक महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले के लामिडाना में था। वहां सबसे ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ है। अब तक 140 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस भूकंप में जाजरकोट के ADM की भी मौत हो गई है।

बीती रात 11:39 बजे आए भूकंप का केंद्र जाजरकोट के बरेकोट में था, जिससे नलगढ़ नगर पालिका, रुकुमपास्चिम के अथाविस्कोट नगर पालिका में ज्यादा नुकसान हुआ है। भूकंप से दो जिलों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। सेना को राहत के काम में लगाया है। दैलेख, सालयान और रोतलपा जिले के सुदूर गांवों से भी घरों के गिरने की खबरें आ रही हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आए भूकम्प से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड सरकार एवं उत्तराखंड की जनता नेपाल के साथ खड़ी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *