कुमाउनी में उत्कृष्ट लेखन के लिए डॉ हेम चंद्र दुबे होंगे सम्मानित

राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में मिलेगा सम्मान

गरुड़। (नीमा बड़सीला) कुमाउनी में उत्कृष्ट लेखन के लिए साहित्यकर डॉ हेम चंद्र दुबे को सम्मानित किया जाएगा। आगामी चार नवंबर से पिथौरागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में डॉ दुबे को सम्मानित किया जाएगा।
अब तक दर्जनों पुस्तकों की रचना कर चुके डॉ हेम चंद्र दुबे पंडित बीडी पांडे परिसर बागेश्वर में कला संकायाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। डॉ दुबे का सरस्वती भट्ट स्मृति बाल नाटक लेखन पुरस्कार तथा शंकर लाल साह स्मृति कुमाउनी निबंध लेखन पुरस्कार 2023 के लिए चयन हुआ है। इससे पूर्व भी डॉ दुबे को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। साहित्य लेखन के अलावा डॉ दुबे रंगमंचीय कलाकार भी हैं।

गरुड़ में आयोजित होने वाली रामलीला में वे कई पात्रों की भूमिका निभाते हैं। पुरस्कारों के लिए चयनित होने पर परिसर निदेशक डॉ दीपा कुमारी, प्राचार्य डॉ भगवती नेगी, प्रोक्टर एमपी शर्मा, डॉ जीवन सिंह गढ़िया, डॉ हेमलता पांडे, डॉ नेहा भाकुनी, डॉ राजेश प्रसाद, नरेश सिंह ग्वाल, देवेश गर्ब्याल, डॉ सुंदर कुमार, पवन नगरकोटी, धर्मेंद्र बोरा,भूपाल मेहता, चंद्र दत्त पांडे तथा साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट,रतन सिंह किरमोलिया, मोहन जोशी, नंदन सिंह अल्मिया, रमेश पांडे बृजवासी,वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर बड़सीला,अनिल पांडे, डॉ गिरीश अधिकारी, मनोज खोलिया, संतोष तिवारी, अखिल जोशी,जीवन सिंह दोसाद,नीमा बड़सीला, ओमप्रकाश फुलारा आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *