पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल रहा था ठिकाने
देहरादून। हत्या और डकैती मे 11 सालों से वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस जालंधर को गिरफ्तार कर दिया है।
थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सँ0 – 33/12 धारा 302, 201, 420, 467, 468, 396, 412 आईपीसी में वर्ष 2012 से लगातार फरार चल रहे मनजीत पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव काहनपुर, थाना मकसूदा, जनपद जालंधर (पंजाब) उम्र 44 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट तथा धारा 82 व 83 की कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए थे।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु राजपुर पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार उसके घर तथा अन्य संभावित स्थानों पर दबिशें से दी गयी, किंतु अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था।
कल पुलिस टीम को गोपनीय रूप से जानकारी मिली कि आरोपी जालंधर में एक फैक्ट्री में काम कर रहा है, जिस पर पुलिस टीम को तत्काल जालंधर रवाना किया गया। टीम द्वारा 03 दिन तक जालंधर में गोपनीय रूप से आरोपी के संबंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए प्रयासों के बाद जालन्धर में एक फैक्ट्री के बाहर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 विकेंद्र चौधरी चौकी प्रभारी जाखन।
2- कांस्टेबल सुरेंद्र
3- कांस्टेबल मुकेश