आदि कैलाश से लौट रहे श्रद्धालुओं की बुलेरो खाई मे गिरी, 6 लोगों की मौत की आशंका

देहरादून/ पिथौरागढ़। पिथौरागढ से आज फिर दुखद खबर आ रही है। आदि कैलाश से दर्शन का गूंजी से धारचुला लौट रहे यात्रियों की बोलेरो लखनपुर के पास खाई मे गिर गया। जिसमें सवाल 6 लोगों की मौत की आशंका है।

वाहन संख्या UK 04 TB 2734 गुंजी से धारचूला जाते समय तंपा मंदिर के पास गहरी खाई में गिर गया। वाहन मे सत्यबरदा परेदा 59, नीलाला पननॉल 58,मनीष मिश्रा 48,प्रज्ञा 52, हिमांशु कुमार 24 तथा बिरेंद्र कुमार 39 सवार थे। अभी वाहन मे कुल कितने यात्री थे यह स्पष्ट नही हो पाया है।

मौके पर थाना पांग्ला पुलिस, थाना धारचूला पुलिस व एसडीआरफ रवाना हो चुकी है। उक्त स्थान पर नेटवर्क नही होने के कारण टीम से संपर्क नही हो पा रहा है। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य मे दिक्कत आ रही है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *