बद्रीनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रेश, 6 की मौत - News Debate

बद्रीनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रेश, 6 की मौत

चमोली/देहरादून। उत्तराखंड के बद्रीनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून लौट रहा एक हेलिकॉप्ट पांडुकेश्वर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे मे बेंगलुरु के पांच पर्यटकों और पायलट सहित 6 लोगों की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार  हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते पांडुकेश्वर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट हिमांशु समेत पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी यात्री बेंगलुरु के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो एक साथ उत्तराखंड घूमने आए थे।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:13 बजे बदरीनाथ धाम हेलीपैड से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद करीब 1:14 बजे पांडुकेश्वर क्षेत्र में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया।

सेना ने बरामद किए शव, सीएम ने जताया शोक
पांडुकेश्वर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में राहत एवं बचाव अभियान के दौरान भारतीय सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारतीय सेना के जवानों को भेजा गया था।

हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने भगवान बदरी विशाल से दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हेलिकॉप्टर क्रेश मे मृतक

कैप्टन हिमांशु सभरवाल (उम्र 48 वर्ष), निवासी- दिल्ली

यात्री-

प्रताप (उम्र 41 वर्ष), निवासी- कर्नाटक
अरुण सालुंके (उम्र 44 वर्ष), निवासी- कर्नाटक (सीसीबी इंस्पेक्टर)
वीबी शंकर गौड़ा (उम्र 39 वर्ष), निवासी- कर्नाटक
सुधीर के (उम्र 50 वर्ष), निवासी- कर्नाटक
एचएस नटराजा (उम्र 51 वर्ष), निवासी- कर्नाटक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *