16 वर्ष से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के आरोपी ने किया कोर्ट मे सरेंडर

देहरादून। हत्या के प्रयास के मामले मे 16 साल से फरार चल रहे एक वारंटी ने न्यायालय में किया सरेंडर कर दिया। आरोपी पर कांग्रेस नेता और भगवान सिंह पीजी कालेज के अध्यक्ष पर गोली चलाने का आरोप था।

क्या है मामला

08 मई 2007 कैप्टन जेएस गिल द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में सरदार भगवान सिंह पीजी बालावाला के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता एसपी सिंह पर ईशान त्यागी पुत्र चौधरी वीरेंद्र त्यागी तथा मौसम शर्मा पुत्र राम किशोर शर्मा द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के संबंध में शरीर दी गई थी। जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी मे – 72/2007 धारा 307/34 IPC पंजीकृत किया गया था। घटना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध वर्ष 2007 में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किये गए थे। उसके बाद से दोनों लगातार फरार चल रहे थे। जिनमें विरुद्ध न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर जमानती वारेंट जारी किए गए थे। पूर्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी गई दबिश के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि मौसम शर्मा की मार्च 2023 में मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, किंतु दूसरा आरोपी ईशान त्यागी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश निर्गत किये गए है, जिसके क्रम में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुजफ्फरनगर स्थित उसके घर तथा अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई, पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाहियों से अभियुक्त ने गिरफ्तारी के डर से 16 वर्ष बाद आरोपी ने न्यायालय एसीजीएम द्वितीय देहरादून के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *