धारचुला गूंजी मार्ग पर हादसे के शिकार वाहन से 7 शव बरामद

देहरादून। पिथौरागढ के धारचुला गुंजी मार्ग पर हुए हादसे मे  SDRF की रेस्क्यू टीम ने 7 शव बरामद किये हैं।

गौरतलब है कि रविवार को बोलेरो वाहन संख्या (UK05 CA 3803) थक्ति झरने के पास पहाड़ी टूटने से मलवे की जद मे आ गया। रात्रि मे रेस्क्यू टीम अभियान को तेजी से नही चला पायी, क्योकि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे थे। वाहन मे  07 लोग सवार थे। SDRF टीम द्वारा जेसीबी से मलबा हटाये जाने के बाद वाहन के अंदर फंसे 07 लोगों के शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। हादसे मे शिकार सभी लोग न्पलच्यु गांव, पिथौरागढ़ के निवासी हैं।

मृतकों का विवरण
01. तुलाराम s/o धनीराम, उम्र 60 वर्ष
02. आशु देवी W/0 तुलाराम, उम्र 57 वर्ष
03. किशन सिंह, उम्र 36 वर्ष
04. कुलु D/O पिरान सिंह, उम्र 13 वर्ष
05. कशी D/O उपरोक्त, उम्र 12 वर्ष
06. नितिन S/O उपरोक्त, उम्र 16 वर्ष
07. नेपाली मजदूर है नाम पता अज्ञात

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *