चंपावत: योगी और स्मृति ईरानी सहित भाजपा के 40 स्टार प्रचारक

देहरादून। चंपावत उप चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 सदस्यीय सूची मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और केंद्रीय नेताओं में स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर तथा तेजस्वी सूर्य जैसे नाम शामिल है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र तथा राज्य से 40 वरिष्ठ नेता भाजपा प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में प्रचार के लिये पहुचेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही संगठन स्तर पर कार्यक्रम तय किये जाएँगे। संगठन स्तर से प्रचार प्रसार की पूरी तैयारी कर दी गई है। बूथ से लेकर मंडल और शक्ति केंद्र तैयारियों में जुटे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *