महिला को मारा, ग्रामीणों का शोर, शव के पास से टस-मस नही हुआ बाघ – News Debate

महिला को मारा, ग्रामीणों का शोर, शव के पास से टस-मस नही हुआ बाघ

कार्बेट से सटे क्षेत्र मे बाघ का आतंक, रिखनीखाल और नैनीडांडा क्षेत्र मे अब तक हो चुकी आधा दर्जन बारदात

देहरादून/ रिखणीखाल। खेत मे चारा पत्ती लेने गयी एक महिला को बाघ ने मार डाला। घटना जनपद पौड़ी के नैनीडांडा ब्लॉक स्थित गुणीया गाँव की है। घटना स्थल पर उस समय हालात डरावने हो गए जब एक ओर ग्रामीणों ने शोर मचाया और बाघ शव के पास से टस से मस नही हुआ।

मंगलवार को गुणीया गाँव निवासी महिला बिगरी देवी पत्नी स्व. सुरजीत सिंह सुबह 10बजे घर के पास खेतों मै घास काटने गयी थी। जब वह दोपहर 2 बजे तक घर नहीं पहुँची तो गाँव के लोग ढूंढ खोज को निकल गए। 4 बजे के आसपास लोगों को रास्ते मे महिला की दरांती और चप्पल मिली। अनहोनी की आशंका से सहमे लोग आगे बढे तो उन्हें महिला के शव के पास बाघ बैठा दिखा। लोगों के हो हल्ले के बाद भी वह टस से मस नही हुआ। वन विभाग व राजस्व विभाग की टीम भी देर शाम को मौके पर पहुंची। वहीं लोगों की बढ़ती आवाजाही से बाद मे बाघ झाड़ियों मे चला गया। महिला का शव झाडि़यों में अटका था, उसे देर रात निकाला जा सका। क्षत विक्षत शव मे बाघ मे महिला के दाएँ पाँव का काफी हिस्सा खा लिया था।

यह क्षेत्र गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के अंतर्गत आता है। कार्बेट के अंतर्गत इस गाँव के खेत जंगल से सटे हैं। स्थानीय संजीव नेगी ने बताया कि महिला का शव पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गाँव मे दहशत का माहौल है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *