घर मे मृत मिले लक्सर के एडीजे अरविंद नाथ त्रिपाठी – News Debate

घर मे मृत मिले लक्सर के एडीजे अरविंद नाथ त्रिपाठी

देहरादून। जनपद हरिद्वार के लक्सर से आज एक दुखद खबर आयी है। लक्सर के एडिशनल जज अरविंद नाथ त्रिपाठी अपने बाथरूम में मृत पाए गए। उनकी पत्नी अल्मोड़ा में एडीजे के पद पर तैनात हैं और वह अकेले रहते थे। वह लगभग 42 साल के थे। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी अरविंद नाथ लक्सर में अपर जिला जज के पद पर तैनात थे। आज ही उनकी बेटी का जन्मदिन था। बताया जाता है कि उन्होंने सुबह बेटी से बात भी की।

गुरुवार को उन्हें एक कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। जब वह देर तक बाहर नही आये तो कर्मचारी की सूचना पर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। बाथरूम में अरविंद नाथ अचेत अवस्था में थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका हरिद्वार मे आज पोस्टमॉर्टम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *