विधायक के फरमान से दुखी इंजीनियर, शीर्ष नेताओं से लगाई गुहार – News Debate

विधायक के फरमान से दुखी इंजीनियर, शीर्ष नेताओं से लगाई गुहार

देहरादून। यमकेश्वर क्षेत्र मे विकास कार्यों को लेकर अपनी ही पार्टी को असहज कर चुकी भाजपा की यमकेश्वर क्षेत्र की विधायक रेणु बिष्ट इस बार क्षेत्र मे कार्य कर रहे डिप्लोमा इंजीनियर के पत्र से सुर्खियों मे आयी है। डिप्लोमा इंजिनीयर संघ पौडी ने कहा कि विधायक का रवैया उत्पीड़नात्मक है और इसका सीधा असर विकास कार्यों पर पड़ेगा जिसके लिए विधायक जबाबदेह होंगी।

पौडी मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ने प्रांतीय अध्यक्ष को लिखे पत्र मे कहा कि यमकेश्वर विधायक के द्वारा लगातार पत्राचार से क्षेत्र मे कार्य कर रहे सदस्य मानसिक पीड़ा से गुजर रहे है और उनका रवैया उत्पीड़नात्मक है। इंजीनियर क्षेत्र मे कार्य करने मे असहज महसूस कर रहे है। इसमे विधायक द्वारा विगत 4 वर्षो से किये गए कार्यो का भौतिक सत्यापन और माप पुस्तिकाओं से मिलाप करने की बात कही गयी है। इससे वह मानसिक तनाव से गुजर रहे है और स्वाभाविक रूप से इसका असर विकास कार्यों पर पड़ेगा। इसक लिए विधायक यमकेश्वर जिम्मेदार होंगी।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एस.एस चौहान ने कहा कि जनपद पौड़ी के यमकेश्वर मे कई शिकायतें आयी है और इसके लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिख रहे है। उन्होंने कहा कि संघ अपने सदस्यों के हित मे सभी जरूरी कार्यवाही करेगा।

दूसरी और इस बारे मे विधायक रेणु बिष्ट से उनके पक्ष के संबंध मे संपर्क की कोशिश की गयी तो संपर्क नही हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *