पितृपक्ष से पहले भाजपा ने 10 नेताओं को बांटे दायित्व – News Debate

पितृपक्ष से पहले भाजपा ने 10 नेताओं को बांटे दायित्व

देहरादून। पितृ पक्ष शुरू होने से पहले भाजपा ने दायित्व बाँटने की शुरुआत कर दी है। सीएम धामी के लंदन दौरे के बीच 10 लोगों को दायित्वों से नवाजा गया है। दायित्वधारियों का दर्जा बाद मे तय किया जायेगा। दायित्व को लेकर भाजपा मे लंबे समय से इंतजार चल रहा था और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विगत दिनों इसके संकेत भी दिये थे।

इन्हे मिला दायित्व

1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )
2. रमेश गड़िया : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय जलागम परिषद
3. मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद
4. मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद्
5. बलराज पासी : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था
6. सुरेश भट्ट : उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद
7. अनिल डब्बू : अध्यक्ष, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)
8. कैलाश पंत : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड
9. शिव सिंह बिष्ट : उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्
10. नारायण राम टम्टा : अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *