![](https://newsdebate.in/wp-content/uploads/2024/07/bktc-ad.jpg)
देहरादून। महिला के साथ हो रही छेड़खानी की शिकायत पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पीड़िता को परेशान करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 25 सितंबर को एक महिला द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि सुनील भट्ट नाम के एक व्यक्ति द्वारा पिछले कुछ समय से उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। 25 सितंबर को कांवली रोड पर काम पर जाते समय उक्त व्यक्ति द्वारा उसके साथ छेडखानी की गयी तथा मना करने पर उसके साथ गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने तथा चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गयी। वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर तत्काल सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा दून पुलिस की प्रार्थमिकता है। इस प्रकार के कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। यदि किसी बालिका/महिला के साथ कोई अपराध होता है तो उसे छुपाने के बजाय तत्काल पुलिस को बतायें।