घर मे घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश मे – News Debate

घर मे घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश मे

देहरादून। घर मे घुस कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

राजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत की है कि उनके घर पर दो जून 2022 से एक 13 वर्ष की नाबालिग रह रही है। उसे वह अपनी दत्तक पुत्री मानती हैं। पिछले कुछ समय से किशोरी गुमशुम थी। उसने उससे पूछा तो शुरूआत में वह टाल गई। अगले दिन फिर उससे बात की तो किशोरी ने बताया कि 21 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। शाम करीब तीन बजे घर पर एक व्यक्ति आया और उसने खुद को पारिवारिक मित्र बताया। उसने उसे बैठने के लिए कहा, लेकिन वह उस पर गलत निगाह डालने लगा। इसके बाद उसने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते हुए धमकी दे गया कि यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने उस व्यक्ति के संबंध में जानकारी की तो पता चला की आरोपी राशन की दुकान चलाता है। एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी विनोद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *