कांग्रेस के रानीखेत अध्यक्ष हटे, दीपक किरौला को जिम्मेदारी

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जिला कांग्रेस कमेटी रानीखेत के अध्यक्ष नारायण सिंह रावत को निष्क्रियता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी के जिलाध्यक्ष पद से हटाते हुए दीपक किरौला को पार्टी का कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष  मथुरादत्त जोशी ने बताया कि नारायण सिंह रावत पिछले लम्बे समय से पार्टी नेतृत्व द्वारा दिये गये कार्यक्रमों में कोई रूचि नहीं ले रहे हैं जिसके चलते रानीखेत जनपद में पार्टी संगठन की गतिविधियां शून्य हो चुकी थी।
जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा द्वारा श्री नारायण सिंह रावत की निष्क्रियता का संज्ञान लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं केन्द्रीय नेतृत्व से वार्ता के उपरान्त उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी के जिला अध्यक्ष पद से हटाते हुए श्री दीपक किरौला को कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *