देहरादून। चंपावत उप चुनाव मे कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने उपचुनाव में पहली बार किसी महिला को यहां से टिकट दिया है। फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की ओर से हेमेश खर्कवाल उम्मीदवार थे। गहतोड़ी मुख्य चुनाव में भी टिकट की दावेदार थी और पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुकी है।
भाजपा ने विगत दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उम्मीदवार घोषित किया। धामी के लिये कैलाश गहतोड़ी ने सीट छोड़ी है। सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है।