गंगोत्री के सैंज के पास भागीरथी मे गिरा वाहन, 4 की मौत, 2 घायल – News Debate

गंगोत्री के सैंज के पास भागीरथी मे गिरा वाहन, 4 की मौत, 2 घायल

देहरादून। उत्तरकाशी से आज सा एक दुखद खबर आयी है। गंगोत्री मार्ग में सेंज के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर उसमें सवार 4 लोगों की मौत व 2 घायल हो गए। सभी लोग अपने गाँव द्वारी भटवाड़ी जा रहे थे।

गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग पर वाहन संख्या UK10TA 0941 Maruti Eco पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट मे आने से अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे भागीरथी नदी के तट पर गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी।

घायलों को एसडीआरएफ,पुलिस की टीम द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया था। दुर्घटनास्थल पर रेस्क्यू की कमान सीओ अनुज कुमार ने संभाली।

मृतकों मे इंदिरा देवी पत्नी स्वर्गीय उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी,उम्र 51 वर्ष, करण लाल पुत्र सेवालाल निवासी सालंग उम्र 52 वर्ष, आशा देवी पत्नी मंगलदास निवासी द्वारी उम्र 41 वर्ष तथा दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह उम्र 60 वर्ष है।

वहीं घायलों मे आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक) तथा लुद्रा सिंह उर्फ राजा पुत्र योगेश सिंह निवासी द्वारी उम्र 20 वर्ष सभी ब्लॉक भटवाड़ी, उत्तरकाशी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *