स्पर्श गंगा प्रहरियों का योगी ने किया सम्मान

निशंक रचित गंगा गीत और खंड काव्य “मैं गंगा बोल रही हूं” का किया लोकार्पण

हरिद्वार। 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ऋषिकुल ऑडिटोरियम में वर्षो से गंगा की स्वच्छता के लिए कार्य कर रहे स्पर्श गंगा प्रहरियो को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। इस असवर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी,हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ,स्वामी अवधेशानंद ,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ,स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजिका आरुषि निशंक,सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि,आदेश चौहान,जयपाल चौहान सहित भाजपा के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

योगी आदित्यनाथ ने गंगा की स्वच्छता और अविरलता के लिए कार्य कर रहे संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्य को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान जनजागरण के लिए जो मुहिम चला रहा है वह सराहनीय है। गंगा की स्वच्छता और अविरलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना नमामी गंगे के तहत गंदे नालों की टेपिंग के साथ ही तमाम घाटों का निर्माण हो रहा है और जल्द ही गंगा पूर्ण रूप से स्वच्छ होगी।
उन्होंने गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए आम जन की सहभागिता पर बल दिया। योगी ने कहा कि यह कार्य सरकार के साथ ही हर नागरिक का निजी दायित्व भी है। उन्होंने स्पर्श हिमालय द्वारा हिमालय की स्वच्छता और संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। स्पर्श हिमालय द्वारा लेखक गांव के स्थापना की परिकल्पना को योगी ने हिमालयीय राज्यों के लिए एक “मॉडल गांव” की रूप रेखा बताया। उन्होंने लेखक गांव को उत्तराखंड में पर्यटन ,आध्यात्मिक पर्यटन ,शोध ,आयुर्वेद एवं योग और हिमालयी राज्यों के अध्यन का केंद्र बिंदु बनेगा।
मुख्यमंत्री धामी और सांसद निशंक ने योगी का आभार जताया। निशंक ने कहा कि हिमालय और गंगा के संरक्षण के लिए दोनो राज्य संयुक्त रूप से योजनाओं को बनाएंगे और क्रियान्वित करेंगे।

इनका हुआ सम्मान

अक्षय पात्रा – समाजसेवी, देश के कई सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन उपलब्ध करवाते हैं.
विरेन्द्र दत्त सेमवाल – वंचित बच्चों को वस्तादि उपलब्ध करवाते हैं.
प्रो. प्रभाकर बड़ोनी- गढ़वाल विवि में प्रोफेसर, स्पर्श गंगा अभियान के आरंभ में अहम योगदान
चंद गीत पोखरियाल – स्पर्श गंगा अभियान के आरंभ में अहम योगदान
स्व. मोहन नैथानी – स्पर्श गंगा अभियान के आरंभ में अहम योगदान
कल्याण सिंह मैती – मैती आंदोलन में अहम भूमिका
कुमार गौरव- समाजसेवी (देवभूमि फाउंडेशन), पहाड़ी महिलाओं का उत्थान, कोरोना काल में सेवा, स्पर्श गंगा अभियान में महत्वपूर्ण स्थान

इस अवसर पर इंडियन आइडल फेम रही नेहा खकरियाल ने गंगा गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संचालन राजेश नैथानी ने किया। कार्यक्रम संयोजन रीता चमोली,बाल कृष्ण चमोली,मनोज गौतम ,मनीष पांडे आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *