रायपुर के सिरवालगढ़ मे मिला महिला का शव, जांच मे जुटी पुलिस

देहरादून। रायपर के सिरवालगढ़ गाँव मे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव के शिनाख्त मे जुट गयी है।

क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज थानों मार्ग के सिरवालगढ़ के पास एक महिला के शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर आसपास के लोगों से पूछताछ की किंतु कोई जानकारी हासिल नही हुई।

महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि हत्या कहीं बाहर की गयी हो और शव यहाँ फेंक दिया गया हो। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *