शोक सभा मे वरिष्ठ साहित्यकार स्व.डाॅ योगम्बर सिंह बर्त्वाल भावपूर्ण स्मरण – News Debate

शोक सभा मे वरिष्ठ साहित्यकार स्व.डाॅ योगम्बर सिंह बर्त्वाल भावपूर्ण स्मरण

देहरादून। हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर शोध संस्थान के संस्थापक सचिव स्व. डाॅ योगम्बर सिंह बर्त्वाल वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार की पुण्य स्मृति में चन्द्रकुवंर बर्त्वाल शोध संस्थान द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोकसभा के दौरान अनेक विद्वतजनों ने डाॅ योगम्बर सिंह बर्त्ताल की स्मृति से जुडे स्मरणों को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी ।
श्रद्धाजलि सभा में पंहुचे कैविनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज ने कहा कि तुंगनाथी जी बहुत दूरदृष्टि के ब्यक्ति थे। उनका दिशा निर्देश हमें कई बार मिलता रहता था। तुंगनाथी जी के अधूरे कार्यो को करने के लिए मेरा पूरा सहयोग रहेगा।
कार्यक्रम में अनेक वक्त्ताओं व डाॅ बर्त्वाल के करीबी मित्रों ने उनके द्वारा समाजसेवा,लेखन,साहित्यक क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यो का स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। वही साहित्यकार कमला पंत ने कार्यक्रम में पंहुचे सभी लोगों को डाॅ योगम्बर बर्त्ताल के कार्यो के सबंध लेख आलेख लिखने का अपील की। उन्होंने कहा कि, इस संकलन को वह अपने खुद के प्रकाशन से प्रकाशित करेंगे।
इस दौरान पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, कमरेड समर भण्डारी, हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल शोध संस्थान के अध्यक्ष मनोहर सिंह रावत, डाॅ डी आर पुरोहित,रबिन्द्र जुगराण,एडमिरल राणा,कर्नल जी.एस. बर्त्वाल,जीएस तोपवाल, जयप्रकाश सिंह, डाॅ मानवेंद्र बर्त्वाल, हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल शोध संस्थान के मीडिया प्रभारी भानु प्रकाश नेगी,सूरवीर सिंह सजवाण, कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार, पूर्व आईएएस चन्द्र सिंह समेत डाॅ योगम्बर बर्त्ताल की दोनो सुपुत्रियों रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य सतेन्द्र बर्त्वाल समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन मोहन सिंह नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *