रात को घर मे घुसकर पति- पत्नी की बेरहमी से हत्या

देहरादून। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर मे देर रात घर में घुसकर पति-पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी। डबल मर्डर से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया।

घटना रुद्रपुर शहर के आबादी वाले क्षेत्र ट्रांजिट कैंप के वार्ड नं. 7 की है। बताया जाता है की रात दो बजे पति पत्नी पर हमला हुआ। मृतक संजय यादव यूपी के आजमगढ़ का बताया जाता है और पत्नी सोनाली के साथ ही घर जवांई के रूप मे रहता था। दोनो सिडकुल के किसी कंपनी मे कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि दोनो की चीख सुनकर जब सोनाली की मां आई तो उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। महिला को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है, फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए और पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही। हत्या किस उद्देश्य से की गई है इसका इस पर भी जांच चल रही है। बाद मे हत्यारा आराम से मौके से निकल गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *