![](https://newsdebate.in/wp-content/uploads/2024/07/bktc-ad.jpg)
देहरादून। पौड़ी मे एक स्कूली छात्र ने पिता की बंदूक से खुद को गोली मार ली। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती करवाया जहाँ से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अर्पित 10वीं का छात्र और घर का इकलौता चिराग है। उसकी एक बड़ी बहन है। दोपहर में वह घर पर ही था। कुछ देर बाद वह अचानक कमरे में गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद के सीने पर गोली चला दी। बंदूक चलने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। अर्पित ने गोली चलाने से पहले दरवाजा अंदर से लॉक कर दिया था। परिजनों ने उसे बाहर निकालने के लिए दरवाजा तोड़ा। बताया जाता है कि उसे हायर सेंटर रेफर कर इलाज चल रहा है।