प्रेमी को सांप से डसवाकर हत्यारी प्रेमिका सहित 4 पर पुलिस ने घोषित किया इनाम

देहरादून। जहरीले सांप से डसवाकर प्रेमी को मौत के घाट उतारने वाली प्रेमिका सहित चार फरार आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई है।

गौरतलब है कि बीते 15 जुलाई को हल्द्वानी के तीन पानी में कार में व्यवसायी अंकित चौहान की लाश मिली थी। जांच में पुलिस को यह पता चला कि अंकित चौहान की हत्या उसकी प्रेमिका डॉली उर्फ माही ने कोबरा सांप से कटवा कर की है।जांच मे जुटी पुलिस को पता लगा कि माही अपने साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गई है। वहीं डॉली के घर छानबीन करने में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं। हत्याकांड में मास्टरमाइंड डोली के अलावा उसका आशिक दीप कांडपाल, सपेरा सहित 5 लोग शामिल थे। पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नेपाल फरार होने की भी आशंका जताई गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *