चमोली मे मृतक आश्रितों को 5 लाख, घायलों को एक लाख की घोषणा – News Debate

चमोली मे मृतक आश्रितों को 5 लाख, घायलों को एक लाख की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। हादसे मे 15 लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है। घायलों का उपचार चल रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली प्रभावितों से मिलने जा रहे थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका हेलीकाप्टर वापस मुड़ गया। सीएम स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *