काँवड़ ड्यूटी मे नदारद रहने व लापरवाही पर 4 पुलिस कर्मी सस्पेंड

देहरादून। काँवड ड्यूटी मे लगातार नदारद रहने और लापरवाही बरतने पर 4 पुलिस कर्मी निलंबित किये गए है। एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर ने हेड कांस्टेबल 172 योगेश कुमार आरटीसी को लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने से निलंबित कर दिया।

काँवड़ मेले मे निरीक्षण के लिए आये एडीजी लॉ एंड ऑर्डर द्वारा हरिद्वार एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर 4 कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड अन्य कर्मियों मे अपर उप निरीक्षक सर्वेश कुमार (लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने) कांस्टेबल भुवन पांडे पिथौरागढ (शराब पीकर ड्यूटी करने) तथा कांस्टेबल प्रवेश चौहान हरिद्वार ड्यूटी के दौरान शराब पीने के चलते सस्पेंड किये गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *