गन्ने के खेत मे मिला महिला का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका – News Debate

गन्ने के खेत मे मिला महिला का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका

देहरादून। उधम सिंह नगर के बाजपुर के निकट कनौर गाँव मे महिला का अर्ध नग्न अवस्था में शव मिला है। आशंका है कि महिला का रेप के बाद हत्या कर दी गयी। घटना के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी।

आज सुबह घास काटने गए किसी ग्रामीण ने गन्ने के खेत मे महिला के शव होने की जानकारी लोगों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस के अलाधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए जहाँ घटना स्थल का मुआयाना किया। घटना का खुलासा करने के उद्देश्य से फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग एक्सपर्ट टीम मौक़े पर पहुंची और सेम्पल लिए।

पुलिस ने बताया कि रविवार को महिला की मिसिंग की सूचना मिली थी जिसके बाद से पुलिस छानबीन में जुटी थी कि आज कनोरा के ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक महिला शव होने की सूचना दी। शव को देखकर लगता है कि महिला के गले पर कुछ निशान हैं और कुछ संघर्ष किया हुआ प्रतीत हुआ है।

बताया जाता है कि महिला सुबह मजदूरी करने निकली थी, लेकिन रात तक नही लौटी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और सुबह उसका शव मिला। पुलिस जाँच मे जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *