युवक ने की ताई सहित परिवार के तीन महिलाओं की हत्या, फरार

देहरादून। कुमाऊँ के पिथौरागढ से एक दुखद खबर आ रही है। सीमांत जिले के गंगोलीहाट तहसील के बुरसम गाँव मे 3 महिलाओं की हत्या का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों ताई ताई की बेटी और बहू का बेहरमी से कत्ल कर दिया। बरदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष राम फरार हो गया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। हत्या से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *