सिक्किम के नाथुला दर्रे में हिमस्खलन से 7 पर्यटकों की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू जारी – News Debate

सिक्किम के नाथुला दर्रे में हिमस्खलन से 7 पर्यटकों की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली। सिक्किम के नाथुला में मंगलवार को हुए हिमस्खलन में 7 पर्यटकों की मौत हो गयी, जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हिमस्खलन 14वीं मील जवाहरलाल नेहरू रोड पर उस वक्त हुआ, जब वहां काफी संख्या में टूरिस्ट मौजूद थे। 70 से 80 पर्यटकों के बर्फ के नीचे दबे होने की संभावना भी जताई जा रही है। जिन लोगों को अभी तक बचाया गया है, उनमें गंभीर रूप से घायल 30 पर्यटक शामिल हैं। सोनम तेनजिंग भूटिया आईजी चेकपोस्ट के मुताबिक उन सभी को एसटीएनएम और मणिपाल में स्थानांतरित कर दिया गया है। घटना दोपहर लगभग 12:20 बजे हुई।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि  राहत अभियान शुरू जारी है। सिक्किम पुलिस के साथ ही भारतीय सेना, तास, पर्यटन विभाग के अधिकारी और ड्राइवर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुताबिक, सिक्किम में हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग 14वें मील पर बचाव अभियान जारी है।अब तक बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया लिया गया है।

दरअसल, यात्रियों को 13 मील तक के लिए ही पास जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक जबरदस्ती 15 मील की ओर जा रहे हैं. यही वजह है कि ज्यादातर पर्यटक फंस गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *