पोक्सो मे वांटेड चल रहा 25 हजार का इनामी महाराष्ट्र से गिरफ्तार – News Debate

पोक्सो मे वांटेड चल रहा 25 हजार का इनामी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर पुलिस व SOG टीम ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म के आरोप मे 09 माह से फरार चल रहे 25000/- के इनामी आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

दिनांक 10 सितंबर 2022 को शिवपुरी कॉलोनी अधोइवाला थाना रायपुर जनपद देहरादून निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री मीना(काल्पनिक नाम) उम्र 13 वर्ष के साथ में नामजद आरोपी द्वारा छेड़खानी व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया तथा फरार आरोपी पर  25000/- का इनाम घोषित किया गया। जांच मे जुटी थाना रायपुर व एसओजी की टीमों ने आरोपी के घर रायबरेली में दबिश दी तो आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप, जानकारी मिली कि आरोपी अपने निवास स्थान रायबरेली से फरार होकर गैर राज्य महाराष्ट्र में छिपा हुआ है। आज पुलिस ने शादाब उर्फ समीर पुत्र शान मोहम्मद निवासी देवली थाना सलोन जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष को मुंबई महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष श्री कुंदन राम
2- वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री नवीन जोशी
3- प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश त्यागी SOG
4- उप निरीक्षक रमन बिष्ट (थाना रायपुर )
5- हेड कांस्टेबल त्रिभुवन सिंह थाना रायपुर
6- कॉन्स्टेबल कॉन्स्टेबल देवेंद्र (SOG)
7- कॉन्स्टेबल कॉन्स्टेबल पंकज (SOG)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *