रिश्वत ले रही महिला ग्राम प्रधान को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार – News Debate

रिश्वत ले रही महिला ग्राम प्रधान को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। शौचालय प्रोत्साहन राशि की फाइल मे हस्ताक्षर के लिए रिश्वत ले रही ग्राम प्रधान को विजिलेंस टीम ने रँगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामला ऊधम सिंह नगर के गदरपुर का है। जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर के गदरपुर में ग्राम प्रधान गिरधरनगर तहसील गदरपुर कविता गुम्बर द्वारा  स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने की फाइल में हस्ताक्षर करने की एवज में ग्रामीणों से प्रति फाइल 2 हजार रुपये की मांग की गयी। पीड़ितों ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। मौके पर पहुंची विजिलेंस टीम ने 3 लोगों से छह हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए प्रधान के आवास से रँगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। महिला ग्राम प्रधान को कल विशेष न्यायाधीश भ्र्ष्टाचार निवारण की अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *