विश्व संवाद केंद्र मे होली की रंगारंग प्रस्तुति, गजल गायकों और कवियों ने बाँधा समां – News Debate

विश्व संवाद केंद्र मे होली की रंगारंग प्रस्तुति, गजल गायकों और कवियों ने बाँधा समां

देहरादून 1 मार्च। विश्व संवाद केन्द्र, देहरादून की ओर से आज नारायण मुनि भवन, राजपुर रोड, देहरादून में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ‘पत्रकार होली मिलन’ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए वक्ताओं ने होली उत्सव के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि  होली रंगों, सद्भावना एवं समरसता का त्योहार है, जो समाज को जोड़ता है।

इस मौके पर सांस्कृतिक टीम ‘संस्कृति एक सामाजिक संस्था’ के कलाकारों ने गणपति आहावान के साथ होली गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक टीम के अतिरिक्त समारोह में वीर रस के ओजस्वी कवि श्रीकांत , गजल गायक जसबीर हलधर, अजय जोशी, सीमा गुप्ता ने कविता पाठ कर अतिथियों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रान्त मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पराशर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय कुमार सह प्रान्त प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखण्ड, रणजीत सिंह ज्याला सम्पादक हिमालय हुंकार,विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखण्ड के श्रीमान सुरेन्द्र मित्तल अध्यक्ष विश्व संवाद केन्द्र, राजकुमार टोंक सचिव विश्व संवाद केन्द्र, रीता गोयल सह सचिव विश्व संवाद केन्द्र,सुखराम जोशी, प्रो. रश्मि त्यागी रावत, अनिल नन्दा, राकेश कुमार, अरूण शर्मा, महेन्द्र चौहान, प्रेम चमोला, दिनेश उपमुन्यु, राजेन्द्र शर्मा, विक्रम और विभिन्न मीडिया संस्थानों के सम्पादक, वरिष्ट पत्रकार सहित गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *