121 किलो गांजे के साथ 2 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार – News Debate

121 किलो गांजे के साथ 2 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून/ हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे (121 kg से ज्यादा) के साथ 02 नशा तस्करो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 18 लाख के लगभग गांजा बरामद किया गया है। आरोपी अलग अलग वाहनों से गांजे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त डिजायर व महिंद्रा kUV 100 जब्त की है।

CO ऑपरेशन निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत से बांस बगड़ घाट, चमोली निवासी दिनेश व देवेंद्र को 02 अलग अलग वाहनों से भारी मात्रा में अवैध गांजे (121 kg से ज्यादा) की तस्करी करते हुए दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गांजा चमोली से लाये  और माल डोईवाला निवासी राजेंद्र का है। आरोपियों की पहचान दिनेश पुत्र करन सिंह निवासी बाज बगड़ रेनिहाट थाना घाट जिला चमोली तथा  देवेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह है। आरोपियों की एक कार डिजायर तथा एक कार महिंद्रा KUV 100 भी सीज कर दी गयी।

पुलिस टीम
1- CO ज्वालापुर सुश्री निहारिका सेमवाल
2- विनोद थपलियाल SO श्यामपुर
3- चरण सिंह I/C चंडीघाट
4- हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह
5- का0 राजवीर सिंह
6- का0 अजय बिष्ट
7- का0 चालक मोहन सिंह
ANTF टीम जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *