उद्यान विभाग में अटेचमेंट व्यवस्था खत्म, निर्देश जारी

अटैचमेंट कल्चर पर भड़के थे मंत्री, चंद घंटों में ही जारी हो गया आदेश

देहरादून। उद्यान विभाग में कर्मियों के अटेचमेंट व्यवस्था पर विभागीय मंत्री गणेश जोशी के सख्त रुख के बाद यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। आज दीक्षा भवन, सर्किट हाउस गार्डन में उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों कर्मचारियों के अटैचमैंट कल्चर पर मंत्री खासे गुस्से में थे। मंत्री ने सख्ती से निर्देषित किया था कि विभाग में अधिकारियों/कर्मचारियों के संबद्धीकरण को सबसे पहले समाप्त किया जाए। मंत्री ने कहा था कि हर कोई देहरादून ही रहेगा तो किसानों के बीच काम कैसे होगा?

मंत्री के इस आदेश का अनुपालन करते हुए निदेशक उद्यान, एचएस बवेजा की ओर से आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से उद्यान विभाग के अधीन किए गए समस्त कार्मिकों के संब्र्र्र्र्र्र्रद्धीकरण को निरस्त कर दिया गया है। निदेशक के आदेश में अधिकारियों को स्पष्ट किया गया है कि अपने अधीनस्थ कार्मिकों को पत्र निर्गत होने के प्रथम कार्य दिवस को ही प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना कार्यमुक्त किया जाए। अवहेलना प्रदर्शित होने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाने की बात भी कही गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *