महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर से मिले मुख्यमंत्री धामी – News Debate

महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर से मिले मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री ने कोश्यारी के साथ राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न सम सामयिक विषयों पर चर्चा की।

कोशियारी के उतराखंड पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं का उनसे मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि उनके दून आगमन पर कोई बड़ा स्वागत समारोह आयोजित नही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *